Tuesday, October 20th, 2026

किसान आंदोलन के समर्थन में 30 को बनाएंगे मानव श्रृंखला: तेजस्वी यादव

पटना 
बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल मिलकर किसानों के समर्थन में 30 जनवरी को पंचायत स्तर तक मानव शृंखला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को न तो धान की खरीद से मतलब है और न ही किसान की जान से। कहा कि अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने ये बातें रविवार को राबड़ी आवास में महागठबंधन की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

इससे पहले 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में महागठबंधन के सभी घटक दलों की बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन हुआ। किसानों के आंदोलन, बजट सत्र के अलावा कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर बात हुई।

 

#तेजस्वी यादव

Source : Agency

पाठको की राय